फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कालेज के छात्र ने बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डीआईओएस शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि कक्षा नौ वर्ग सी में न पढ़ने पर उसके कक्षाध्यापक ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। इससे उसे चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

छात्र अमित कुमार ने कहा कि वह कक्षा नौ वर्ग ए का छात्र है। वह बुधवार को कालेज पढ़ने के लिए आया। तभी कालेज के प्रवक्ता एके सिंह चौहान ने उसे बाहर बुलाया और फीस के लिए गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है। छात्र ने बताया कि उसका सिर्फ इतना दोष है कि वह कक्षा नौ वर्ग सी में न पढ़कर कक्षा नौ वर्ग ए में पढ़ना चाहता है। इसके चलते उसने एके सिंह चौहान द्वारा पूर्व में फीस के नाम से लिए 400 रुपये वापस मांगे थे। क्योंकि उसको यह फीस कक्षा नौ वर्ग ए के कक्षाध्यापक योगेंद्र सिंह पाल को देनी थी। इसी कारण एके सिंह चौहान ने उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसके गंभीर चोटें आईं हैं। उसने एके सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने को कहा है। इस मौके पर आदित्य पांडेय अमित कुमार, कुशल प्रताप, सनीपाल, आलोक यादव, हिमांशु कश्यप, शिवम, प्रेम, अवधेश कुमार, राहुल चंदेल, अक्षय मिश्रा, अभिषेक प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें