फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब खरीदने के विवाद में युवक को गोली मारी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए युवक का गैरप्रांत की शराब खरीदने के चलते दुकानदार से विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में विवाद में तूल पकड़ लिया और दुकानदार ने युवक को गोली मार दी। जो उसके पेट में लगी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की छह झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे वहां खड़ी बोलेरो, ट्रैक्टर एवं अन्य सामान भी जल गया। घटना के संबंध आरोपी चार भाइयों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी शराब का अवैध कारोबार करते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस यदि कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम राई निवासी अंशुल यादव (20) पुत्र प्रकाश यादव की रिश्तेदारी थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर महादेवा निवासी साहब सिंह के यहां है। गुरुवार की शाम छह बजे के लगभग रिश्तेदारी में जाने के लिए अंशुल कु रावली पहुंचा। लोगों के अनुसार गैलानाथ पुल के समीप एक दुकान से गैर प्रांत की शराब खरीदने पर रुपयों के लेनदेन पर विवाद हो गया। विवाद में ही अंशुल को गोली मार दी गई। इससे अंशुल लहूलुहान होकर गिर गया। घायल अंशुल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की छह झोपड़ियों में आग लगा दीं। झोपड़ियों में खड़ी बोलेरो, ट्रैक्टर, डीजल पंपसेट आदि सामान भी जल गया। घटना के संबंध में साहब सिंह ने आरोपी नेकसा, करू, विल्दा और अजय उर्फ  छुटइयां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।


हरियाणा प्रांत की शराब सहित एक पकड़ा
कुरावली। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस ने स्थानीय दुकानदार क्षेत्र के ग्राम भानपुरा निवासी सतीश यादव को हरियाणा प्रांत की चार बोतल अंग्रेजी शराब और 11 बोतल बीयर के साथ पकड़ लिया। बाद में थाने ले जाकर सतीश को जमानत पर छोड़ दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस के संरक्षण से ही गैर प्रांत की शराब का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें