फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट वापस न लेने पर महिला को पीटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म की रिपोर्ट वापस न लेने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।  पुलिस ने महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह स्वास्थ्य विभाग में आशा है। लगभग सात वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह गोलाबाजार निवासी झोलाछाप के साथ रहने लगी। उसके साथ रोगियों का इलाज करती थी। दो माह पूर्व उसके और झोलाछाप के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह अपना अलग काम करने लगी। रविवार को वह अपने घर पर थी। आरोपी उसके घर में घुस आया।

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को महिला ने पुन: तहरीर दी। कहा कि आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसके घर आया। मारपीट कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। आरोपी से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें