समाधान दिवस में गैरहाजिर राजस्व कर्मियों की मांगी रिपोर्ट
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
नगर के कृष्णानगर निवासी एक युवक ने पुलिस में सुनवाई न होने पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती के पिता, मां सहित एक अन्य युवक पर पत्नी का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवती के पिता ने युवक पर धोखाधड़ी से शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कृष्णानगर निवासी प्रदीप कुमार के अनुसार उसने मोहल्ले की ही कीर्ति यादव से छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। कीर्ति के पिता अर्जुन सिंह, मां ऊषा देवी नाराज थे। फैमिली कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति भी दे दी थी। प्रदीप ने कोर्ट के आदेश पर लिखाई रिपोर्ट में कहा है 11 अप्रैल 2017 को उसके घर से उसकी पत्नी को ससुर, सास तथा मोहित निवासी घुटारा बेवर ने हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया। उसकी पत्नी को मोहित अपने यहां बंधक बनाए हुए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदीप की रिपोर्ट लिखे जाने से एक दिन पहले ही कीर्ति के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ उसकी बेटी से धोखाधड़ी करके शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है उसकी पुत्री को गुमराह कर मोहल्ले के ही प्रदीप यादव उर्फ सोनू ने उसकी जन्मतिथि ज्यादा दिखाकर 20 जुलाई 2016 को कीर्ति से भरण पोषण का केस करवाकर राजीनामा कर लिया। जबकि कीर्ति नाबालिग थी। पुलिस ने प्रदीप के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।