फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी रोड पर पैमाइश के दौरान हंगामा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी रोड पर जेएस कालेज के सामने जमीन के विवाद का आलाधिकारियों, पुलिस एवं पीएसी की मौजूदगी में हुई पैमाइश के बाद अंत हो गया। हालांकि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। लेकिन काफी मात्रा में फोर्स होने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पैमाइश के दौरान मौके पर नगर पंचायत की जमीन भी निकली।    
विज्ञापन

रविवार को कुसमरा पुलिस चौकी पर और सोमवार को डीएम कार्यालय पर करीब तीन सैकड़ा महिलाओं व पुरुषों के साथ हरचंदपुर निवासी हाकिम सिंह ने प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि जेएस कालेज के सामने मौजूद जमीन पर वर्षों से उनका कब्जा है। इसे वह जोतते चले आ रहे हैं। पुलिस और भूमाफिया मिलकर इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह के आदेश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरआई समान श्याम गुप्ता व किशनी के मनोज गुप्ता ने लेखपाल रामगोपाल की मदद से जमीन की पैमाइश शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में पीएसी, महिला पुलिस व एसओ किशनी व एसओ बेवर मौजूद रहे। इस दौरान हाकिम सिंह के परिवारीजनों और समर्थकों ने हंगामा करने और पथराव करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस फोर्स की सजगता से ऐसा नहीं हो सका। पैमाइश के दौरान करीब पौने दो बीघा जमीन नगर पंचायत की निकली। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल जेसीबी बुलाकर मेड़बंदी करा दी और उस पर गांधी पार्क बनवाने की घोषणा भी कर दी। इस दौरान भी हाकिम सिंह के परिजनों ने रोड साइड नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर रहे कर्मचारियों का विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने पथराव करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें