फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक ने बुधवार को ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने आत्महत्या के बारे में भी परिवारीजनों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम बादरीफूट निवासी रजत (25) पुत्र रमेश बाबू की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कन्हई निवासी जानकी प्रसाद की पुत्री सती के साथ हुई थी। सती कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई थी। रजत मंगलवार की शाम को पत्नी सती को लेने ससुराल आया हुआ था। बुधवार की सुबह रजत ससुरालीजनों को बिना बताए ग्राम मोटा स्थित रेलवे स्टेशन के समीप चला गया। वहां दिल्ली से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।

सूचना पर ससुरालीजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। ससुरालीजन भी आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें