फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान प्रतिमा ले जा रहे युवक पर हमला

Wed, 03 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
Malakpur Attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में रिक्शे से हनुमान प्रतिमा ले जा रहे युवक पर बुधवार को रास्ते में दूसरे समुदाय के युवक ने ईंट पत्थराें से हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आई, हालांकि युवक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को मानसिक रोगी बताते हुए शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राकेश कुमार मंगलवार की शाम मंदिर कुरहट पर स्थापना करने के लिए भगवान हनुमान की प्रतिमा को रिक्शे पर रखकर ले जा रहा था। जैसे ही वह घरनाजपुर रोड पर सीवरकुआं के पास पहुुंचा वहां पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के युवक दीन मोहम्मद ने रिक्शा रोक लिया। राकेश का आरोप है कि दीन मोहम्मद ने गालियां देते हुए ईट पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर फेंके जाने से रिक्शा चालक मौके पर ही रिक्शा छोड़कर भाग गया। हमले से राकेश के सिर में चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राकेश का उपचार कराने के बाद पुलिस ने दीन मोहम्मद को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे मानसिक रोगी बताते हुए शांति भंग के आरेाप में एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें