फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी

Wed, 03 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुराजपुरी स्थित आश्रम में बने मंदिर में साधु वेशधारी चोरों ने वृद्ध साध्वियों कोे नशीला पदार्थ सुंघाकर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंची तो उक्त घटना की जानकारी हो सकी। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला रघुराजपुरी में स्थित मंदिर में बुधवार सुबह जब महिलाएं पूजा करने पहुंची तो दरवाजा काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। देखते ही देखते आश्रम में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पिछले दरवाजे से जाकर देखा तो साध्वी लक्ष्मी (85) और मीराबाई (80) अचेत पड़ी थीं। लोगों ने जगाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बेहोशी नहीं टूटी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बेहोशी की हालत में मीराबाई ने बताया कि दो लोग साधु के वेश में आए थे उन्हें प्रसाद में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वे बेहोश हो गईं। आश्रम से साध्वी का बैग जिसमें हजारों नकदी बताई जा रही है और गैस चूल्हा गायब था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से दो साधु वेशधारी लोग मंदिर में आ रहे थे। समाचार लिखे जाने तक साध्वियों के बेहोश होने के चलते थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें