फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को गाली देने पर मिली मौत की सजा

Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
दोस्त को गाली देने पर मिली मौत की सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामूली विवाद में हुई तकरार के दौरान गाली देना पवन तिवारी को महंगा पड़ा। दोस्तों ने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को दन्नाहार क्षेत्र में फेंक दिया। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओजी टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी पवन तिवारी (21) का शव नौ अगस्त की देर शाम थाना दन्नाहार क्षेत्र के जौहरी नगर के समीप मिला था। उसका गला घोंटने के बाद चेहरे पर कई प्रहार किए गए थे। छात्र के गायब होने की रिपोर्ट चाचा ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। रविवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने प्रेसवार्ता कर घटना को खुलासा करते हुए बताया कि मामूली विवाद में हुई कहासुनी के बाद दोस्त को गाली देना पवन को मंहगा पड़ गया। पुलिस हिरासत में थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलरियागंज निवासी इंटर के छात्र आदित्य सोलंकी ने बताया कि वो अवधनगर में किराए के मकान में रहता था। कोतवाली क्षेत्र के नगला निरंजन निवासी सनी यादव भी उसके साथ पढ़ता था। दोनों की पवन से कोचिंग के दौरान दोस्ती हुई थी। घटना से कुछ दिन पूर्व आदित्य सोलंकी ने पवन को बताया कि वह यादव जाति का है। लेकिन पवन ने कहा कि तुम यादव नहीं ठाकुर हो और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद पवन ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आदित्य ने उसकी हत्या की योजना बनाई अपने साथ सनी को भी शामिल कर दिया। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से दोबारा से पवन से दोस्ती कर ली। आठ सितंबर को कोचिंग के बाद रिश्तेदार का मोबाइल सही कराने की बात कहकर पवन की बाइक से उसे दन्नाहार क्षेत्र ले गए। वहां पहले तो उसकी पिटाई की उसके बाद अंगौछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके चेहरे पर पाना से कई वार भी किए। इसके बाद शव को खंदी में डालकर भाग गए। शहर कोतवाली दिवाकर सिंह और एसओजी प्रभारी मानवेंद्र सिंह की टीम ने रविवार सुबह आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें