क्षेत्र में सोमवार की शाम बारिश के दौरान गिरी बिजली गिरने से जहां एक मजदूर की मौत हो गई तो वहीं साथ में काम कर रहा दूसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
बताया जाता है कि उतरौला रोड पर पॉलीटेक्निक के समीप अपने खेत में पानी लगाए कमरुद्दीन खेत की सिंचाई कर रहा था। जबकि साथ में उनके रिश्तेदार पीर मोहम्मद भी थे। दोनों लोग मनरेगा के मजदूर बताए जाते हैं। शाम करीब 4 बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई कि दोनों लोग बारिश से बचनेे के लिए पास ही में बने सम्मयमाता के मंदिर के करीब आ गए।
यहां दोनों लोग आकर खड़े ही हुए थे कि तेज गरज-चमक के सात मंदिर के ही बगल लगे नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से कमरुद्दीन (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका रिश्तेदार पीर मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
गंगापुर गांव के प्रधान सुनील शुक्ल ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनके गांव में मनरेगा मजदूर कमरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उनके साथ उनका रिश्तेदार पीर मोहम्मद बुरी तरह झुलस गया है। जिसका इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हो रहा है।