फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मेडिकल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने शनिवार को बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। कैदी भाग जाने की बात कह रहे सिपाही ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को हथकड़ी लगा दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़कर मेडिकल परीक्षण कराया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही इंद्रपाल यादव की ड्यूटी शनिवार को बंदियों को पेशी पर ले आने की लगी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस दौरान वह शराब पीकर बस स्टैंड पर हंगामा काटता रहा। उसके हाथ में हथकड़ी भी थी। नशे में लड़खड़ाते हुए वह बार-बार कैदी के भाग जाने की बात कहते हुए इधर उधर घूमता रहा। इसके बाद बस स्टैंड के समीप ठेले के सामने खड़े युवक प्रदीप पचौरी को पकड़ लिया। उसे अपना भागा हुआ कैदी बताकर हथकड़ी लगा दी। इसी दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को सिपाही की गिरफ्त से कैदी भाग जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कोई कैदी नहीं भागा है। इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत सिपाही को पकड़कर अस्पताल ले गई और मेडिकल परीक्षण कराकर उसकी इस करतूत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।  हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त नशेड़ी सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें