फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर प्रकरण में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जायजा लेते बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव दौलतपुर में अभिवादन न करने पर दलित परिवार की पिटाई, फायरिंग कर झोंपड़ी में आग लगाने के मामले में पांच लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी और सीओ भोगांव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए। वहीं दलित के घर पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को दौलतपुर में अभिवादन न करने पर आरोपियों ने हरिओम कठेरिया के घर में घुसकर हरीओम, उसकी पत्नी मीरा, छोटे भाई श्यामसुंदर की पत्नी रुबी की पिटाई करने के बाद फायरिंग की थी। बाद में उसकी झोंपड़ी में आग लगा दी थी। हरीओम ने घटना के संबंध में गांव के छोटेलला, बझेरा निवासी सुमन्नी, छोटू सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

रविवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना, सीओ भोगांव राजपाल सिंह गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। हरीओम ने बताया कि वह पत्नी मीरा, भाई श्यामसुंदर के साथ शनिवार शाम चार बजे खेत पर काम कर रहा था, तभी वहां से निकले छोटे लला से अभिवादन नहीं करने पर छोटेलला ने तीनों की पिटाई कर दी। देर शाम उसके घर पहुंचे बड़लला, छोटू, सुमन्नी ने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुसकर हरिओम, मीरा, रूबी की पिटाई करने के बाद फायरिंग कर झोंपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने रात में ही आरोपी छोटे लला के पिता बलराम को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया के नेतृत्व में कठेरिया इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी से मिले। घटना की निंदा करके आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। दलवीर सिंह, प्रमोद कठेरिया, होतीलाल कठेरिया, प्रवीन, सुघर सिंह, सतेंद्र, रुपेंद्र, सुनील, राजीव, विनोद, संदीप, धर्मेंद्र, अनिल, अनूप, मनीष, भुवनेश आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, बसपा नेता दीपक पेंटर भी गांव पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें