ट्रक की चपेट में आए ट्रैक्टर को देखता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर शेखपुर गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत से दो घंटे तक यातायात ठप रहा। ट्रैक्टर और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर को खींचकर रोड से किनारे किया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक फर्रुखाबाद की तरफ और ट्रैक्टर कमालगंज की तरफ आ रहा था।
शेखपुर के सामने बिल्डिंग मैटेरियल भरा ट्रैक्टर, ट्रक की चपेट में आ गया। इसके बाद यातायात ठप हो गया। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जैसे-तैसे खिंचवाकर किनारे करवाया। तब जाकर लगभग दो घंटे बाद आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सका। इस दौरान वायरलेस पर सूचना देकर फतेहगढ़ और गुरसहायगंज से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।