थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात आरोपी ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक चार वर्षीय बालिका गुरुवार की रात करीब आठ बजे मौसी के घर से घर वापस लौट रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी ऋषिराम ने उसे घर के समीप से गुजरते समय पकड़ लिया। बालिका का मुंह बंद कर उसे कमरे में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर पहुंचे। दरवाजे खटखटाने पर आरोपी निकल कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बालिका की हालत देखते ही ग्रामीण माजरा समझ गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया। वहीं घायल बालिका का मेडिकल कराया है।