फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शोहदों का उत्पात

Fri, 05 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने जमकर उत्पात मचाया। समारोह में घुसकर न सिर्फ कुर्सी, मेजें पलटाई, बल्कि युवतियों के साथ धुक्का-मुक्की भी की। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक शोहदे भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
ग्राम गर्रेही निवासी बालक दास पुत्र भूरा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात उसकी बहन तपस्या की शादी थी। सभी लोग बारात आने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच गांव के महेंद्र, प्रवेश और आमोद शराब के नशे में समारोह में घुस आए और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। लोगों ने तीनों नशेबाजों को डांट डपट कर भगा दिया। कुछ देर बाद जब बारात आ चुकी थी।

तभी तीनों अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ लाठी और डंडे लेकर समारोह में दोबारा घुस आए और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। बालक दास ने बताया कि उनके बेटे कौशलेंद्र ने बीच बचाव किया तो शोहदों ने उसे भी जमकर पीटा।
विज्ञापन


शादी समारोह में चीख पुकार मच गई। हमलावरों ने खाने-पीने का सामान भी गिरा दिया। उससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, सभी लड़के मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। उनकी तलाश में नाते, रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें