फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, दरोगा घायल

Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात पिकअप में बैठे पशु चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से एक दरोगा घायल हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक भाग गया। पुलिस को उनके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा दो कारतूस व दो छुरी मिली हैं। पुलिस ने तीनों पशु चोरों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रात लगभग साढ़े आठ बजे थाना के उपनिरीक्षक, कांस्टेबलों के साथ जीटी रोड स्थित ग्राम लखौरा से औंछा जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह ग्राम पहाड़पुर जाने वाले मोड़ पर पहुंचे तभी उन्हें औंछा की तरफ से बिना नंबर की सफेद पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इस पर पिकअप में आगे की सीट पर बैठे दो चोरों ने अचानक पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इससे उपनिरीक्षक प्रेमनारायन के माथे और दाहिने हाथ की उंगली में छर्रे लगे। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद भी पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को घेर लिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। चौथा फायरिंग कर तमंचा लहराते हुए भाग गया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम योगेश यादव, संतरा उर्फ वसीम उर्फ संतोष निवासी ग्राम नकासा थाना धुमरी एटा व चालक सीट पर बैठे तीसरे ने अपना नाम मुकेश यादव निवासी ग्राम नगला चेतराम थाना धुमरी, एटा बताया। भागे चोर का नाम मेहंदी निवासी ग्राम नकासा, धुमरी एटा बताया। पुलिस ने योगेंद्र के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व दो कारतूस और संतरा व मुकेश यादव से छुरियां बरामद कीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें