फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर बैरियर तोड़कर भागे पशु चोर

Tue, 23 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
भाजपाईयों ने पुलिस की मदद से गौवंश कराए मुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार की रात जानवरों की चोरी करके भागे  पिकअप सवार पशुतस्करों ने पुलिस जीप पर फायरिंग की। जीप के टायर में गोली लगने के बाद वाहन से बैरियर तोड़ते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग 12 बजे भदावर हाउस बाईपास रोड निवासी कमलेश सिंह चौहान रिक्शे से घर जा रहे थे। माधव गेस्ट हाउस के पास पिकअप सवार पशुतस्कर वाहन में जानवर लाद कर ले रहे थे। कमलेश को रोककर इन पशु तस्करों ने छह हजार रुपये लैपटाप, मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर गोली भी दागी। सूचना देने पर इलाकाई पुलिस आई। उसने पशु तस्करों का पीछा किया। इस दौरान ज्योंति रोड पर पुलिस चौकी के समीप पुलिस ने पशु तस्करों के वाहन रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस के ऊपर भी फायरिंग की। पुलिस जीप के टायर को गोली मारकर पंक्चर कर दिया। इसके बाद पशु तस्कर धारऊ रोड पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए भाग निकले। वहीं वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने शमशान घाट रोड से नगला पजाबा रोड तक पिकअप का पीछा किया, मगर पुलिस पशु तस्करों को पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं, आलीपुर खेडा़ क्षेत्र के मानिकपुर में भी सोमवार की रात पशु चोर दो भैंस चुरा ले गए। जगार होने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, तो पशु चोरों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। मामले में एसपी देवरंजन वर्मा का कहना है कि पशुतस्करों और पशु चोरों के खिलाफ जन सहयोग से पूरे जिले में शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें