फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने लूटी नगदी और आभूषण

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लालपुर-चंदरपुर के समीप गुरुवार को बाइक सवार तीन लुटेरों ने बाइक सवार युवक से 10 हजार रुपये की नगदी और आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने युवक को चाकू और तमंचा की बटों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम सेवापुर निवासी प्रेमपाल (25) पुत्र साहब सिंह के अनुसार खेती करने के कारण उस पर बैंक और साहूकारों का काफी रुपया उधार हो गया। उसने रुपये जमा करने के लिए घर के आभूषण गिरवी रखने जा रहा था। वह घर से सोने की दो जंजीर, दो अंगूठी, और एक कॉलर लेकर गिरवी रखने जा रहा था। उसके पास 10 हजार रुपये की नगदी थी। दोपहर 12:30 बजे के लगभग बाइक से जब वह लालपुर-चंदरपुर के समीप पहुंचा तभी पीछे से आई काली पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने रोक लिया।

लुटेरों ने तमंचा और चाकू दिखाकर उससे 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली। लुटेरे जब आभूषण निकलवाने लगे तो उसने विरोध किया। इस पर चाकू और तमंचा की बटों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरे नगदी और आभूषण लेकर भाग गए। राहगीरों ने सूचना 108 एंबुलेंस पर दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने प्रेमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर पुलिस को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें