फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पर ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या

Sat, 22 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
विज्ञापन
घर में बकरी घुसने के मामूली विवाद में बीच-बचाव करने उतरे किसान की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात गांव महलोई में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर पहूंची पुलिस देर रात तक हालात सामान्य बनाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार औंछा थानाक्षेत्र के महलोई गांव का निवासी युधिष्ठिर सिंह भदौरिया (40) गांव में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार धीरेंद्र सिंह के घर गए थे। दोनों घर में बैठे बात कर ही रहे थे कि पास में रहने वाले इरफान पत्र सत्तार की बकरी धीरेंद्र सिंह के घर में घुस गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लोग जुट गए। माहौल बिगड़ता देख युधिष्ठिर सिंह बीच-बचाव करने लगे। इस पर विपक्षी लोगों ने उन पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थरों से कूच-कूचकर उनकी हत्या कर दी और भाग निकले। घर के बाहर हत्या की खबर फैलते ही गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर जिलेभर की पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। देर रात खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस इरफान और उसके साथियों की तलाश कर रही थी। गांव में जबरदस्त तनाव फैला हुआ है। भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें