फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
dowry - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थानों में दो महिलाओं ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला सैफई थाने में दर्ज किया गया। क्षेत्र के गांव कुम्हावर गांव निवासी राम बाबू ने पुत्री ब्रह्मलता की शादी फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी अरुण कुमार पुत्र राज कुमार के साथ की थी। उन्होंने शादी में दहेज दिया था लेकिन सुसराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्हाेंने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। ब्रह्मलता की तहरीर पर पुलिस ने अरुण सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला कोतवाली में दर्ज किया गया। क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी शहजाद की पुत्री शबाना ने बताया कि उसकी शादी शहनवाज पुत्र मकबूल के साथ हुई थी। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शबाना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें