फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को कैंटर ने रौंदा, मौत

Wed, 26 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जीटी रोड किनारे खडे़ छात्र को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक जाम लगाने सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी रामनिवास पल्लेदारी का कार्य करता है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसका पुत्र विशाल (18) जीटी रोड गंगापुर मोड के किनारे खड़ा था। तभी कैंटर के चालक ने छात्र को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर को दौड़ाकर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद सीओ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। थाना पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर कैंटर को पकड़ लिया। चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें