सुदिति ग्लोबल एकेडमी में छात्र-छात्राओं के बीच फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें रंग बिरंगे परिधानों में सजे छात्र सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
मन मोहक छवि बिखेरते हुए बच्चों में कक्षा नर्सरी से धान्यता चतुर्वेदी एवं सिद्धि गुप्ता, एलकेजी से सौम्या गुप्ता, सान्वी अग्रवाल, जान्वी गौड़, प्रियांक दुबे, अभिनीत मौर्या, यूकेजी से अर्णिका जादौन, आस्था शाक्य, कक्षा प्रथम से तिथि राठौर, उज्ज्वल महाजन, कक्षा द्वितीय से अथर्व, नैतिक, आदित्य एवं हर्षित, कक्षा तृतीय से अक्षत, अदिति, युक्ति गुप्ता एवं कार्तिक तथा कक्षा चतुर्थ से अयान शकील, संस्कृति, आर्ना एवं देवयांशी ने देखने वालों के मन को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि वास्तव में दुनिया में कुछ भी अनुपयोगी नहीं है। यदि हम अपनी बुद्धि का सही प्रयोग करते हुए प्रयास करें तो अनुपयुक्त में से भी उपयुक्त वस्तु ढूंढी जा सकती है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं शिक्षा के प्रति जहां अभिरुचि जागरूक करती हैं। वहीं उनमें पारंपरिक स्वच्छ प्रतियोगिता की आदत भी डालती हैं।
फैशन शो के दौरान प्रबंध निदेशक लव मोहन, उपप्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, अध्यापिकाएं चित्रा सिंह, विदुषी त्रिपाठी, वर्षा त्रिपाठी, अल्का मिश्रा, रितु कुशवाह, अनीता मौर्या, ममता चौहान, प्रीती यादव, रुचि चतुर्वेदी एवं अंकिता मिश्रा उपस्थित रहीं।