फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली के खंभे से टकराया ऑटो, चालक गंभीर घायल

Wed, 07 Jan 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 33 हादसे में घायल ऑटो चालक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ज्योंति-औंछा रोड पर बुधवार शाम 5 बजे ऑटो बिजली के खंभे से टकरा गया। इसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला भंते निवासी भूपेंद्र सिंह (30) शाम करीब 5 बजे ज्योंति से मैनपुरी की ओर ऑटो से जा रहा था। अचानक से उसका ऑटो अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे मौजूद बिजली के एक खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस दुर्घटना में ऑटो चला रहा चालक भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।

टक्कर की आवाज से आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद ज्योंति पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें