फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला राजा का बाग निवासी विशाल सिंह (22) की 22 नवंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले मृतक के चाचा ने लेनदेन के विवाद में पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा रनवीर सिंह ने बताया कि भतीजे विशाल के घर के सामने राजू राठौर करीब पांच साल से किराये पर रह रहा था। 22 नवंबर की शाम को जानकारी हुई कि भतीजे ने फंदा लगा लिया है। पड़ोस में रहने वाले राजू और मोहम्मद कैफ उसे लेकर अस्पताल गए हैं। जानकारी के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां विशाल का शव मिला। घर आए तो राजू की सास ने बताया कि विशाल ने फंदे से लटककर जान दी है। पोस्टमार्टम में गले में कोई निशान नहीं मिला। राजू पर विशाल के करीब दो लाख रुपये उधार थे। इसको लेकर करीब छह माह पहले विवाद हुआ था। तभी से राजू रंजिश मानने लगा था। इसी वजह से राजू ने अपनी सास के अलावा मोहम्मद कैफ और एक अन्य के साथ मिलकर भतीजे को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें