फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: मैनपुरी में आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टॉप, प्रोफेसर बन समाज को देना चाहती उजाला

Sat, 20 Apr 2024 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

UP Board Result 2024: मैनपुरी में आकांक्षा ने 10वीं में जिला टॉप किया। वह प्रोफेसर बनकर समाज को उजाला देना चाहती हैं। समाज में शिक्षा की अलख जगाना चाहती हैं।  
विज्ञापन
आकांक्षा यादव (मैनपुरी की जिला टॉपर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आकांक्षा यादव ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पाया है। वह भोगांव रोड स्थित तपस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। आकांक्षा का सपना आगे की शिक्षा बेहतर ढंग से ग्रहण कर प्रोफेसर बनने का है। वह चाहती है कि प्रोफसर बनकर वह समाज में शिक्षा का प्रकाश फैला सके।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना क्षेत्र के गांव भूरगड्डा फरिहा निवासी आकांक्षा की निवासी चरन सिंह राजपूत किसान हैं। उनकी पुत्री आकांक्षा अपनी ननिहाल मैनपुरी के गांव ललूपुर में रहकर तपस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रही है। आकांक्षा की मां रंजना देवी गृहणी हैं। 

आकांक्षा ने हाईस्कूल परीक्षा में कुल 600 में से 574 अंक प्राप्त किए हैं। आकांक्षा ने हिंदी में 97्र अंग्रेजी में 97, गणित में 95, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 97 और कला में 91 अंक प्राप्त किए हैं। आकांक्षा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, नाना और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को देती हैं। 
विज्ञापन


आकांक्षा ने बताया कि उसने विद्यालय की शिक्षा के साथ ही अपने नाना के साथ स्कूल पहुंचकर अतिरिक्त कक्षाएं भी लीं। अमर उजाला टीम आकांक्षा के गांव ललूपुर पहुंची। हाईस्कूल की परीक्षा में 95.67 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप करने पर टीम ने केक कटवाया। टीम उनकी खुशियों में शामिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें