फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे के जन्मदिन पर आई थी दोस्त की पत्नी और एक वर्ष का बेटा, दरिंदे ने मासूम को मार डाला; देखकर दहल गए दिल

Thu, 09 May 2024 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेटे के जन्मदिन पर दोस्त की पत्नी और एक वर्ष का बेटा आया था। आरोपी ने मासूम बच्चे को मार डाला। लाश देखकर लोगों के दिल दहल गए। 
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो एवं मां रीना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जन्मदिन कार्यक्रम में आए एक साल के मासूम को दरिंदे ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के परिजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी की है। मूल रूप से एटा जिले के थरौली चांदपुर गांव निवासी रिंकू ट्रक चालक है। उसके दोस्त सोनू का साला शिवम काशीराम कालोनी में रहता है। पांच दिन पहले रिंकू की पत्नी रीना अपने एक साल के पुत्र आर्यन को साथ लेकर शिवम के घर बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में आई थी। 

बृहस्पतिवार की सुबह आर्यन घर में खेल रहा था। तभी शिवम बच्चे को अपने साथ छत पर ले गया। वहां बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद अंगौछा में लपेटकर नीचे आ गया। चारपाई पर लिटाकर चला गया। 
विज्ञापन


मां रीना ने बच्चे का नीला शरीर देखा तो चीख निकल गई। तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम की मां सुमन भी साथ पहुंची थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पीड़िता रीना ने शिवम पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने पूछताछ के लिए शिवम की मां सुमन को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें