मैनपुरी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोपीनाथ अड्डा स्थित ब्लाक कार्यालय पर लेखाधिकारी की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया।
हवन के बाद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि लेखाधिकारी की लापरवाही के चलते उन लोगों को वेतन और एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जबकि शासन के इस वेतन और एरियर रोके जाने के संबंध में कोई आदेश भी नहीं आया है। इसके बाद भी लेखाधिकारी की हठधर्मिता के चलते उन लोगों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि शिक्षामित्र एक साथ हैं। यदि विभाग उनका बिना आदेश के वेतन रोकती है तो उनका आक्रोश फूट पड़ेगा। उन्होंने कहा सरकार उनकी स्थिति साफ करें। ताकि वह स्कूल न जाएं। शिक्षामित्रों ने बीएसए को चेतावनी दी कि यदि उनका वेतन बिना लिखित आदेश के रोका गया तो वह लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर अजय यादव, अवनीश यादव, मेघ सिंह, नीरज, अखिलेश यादव, मुनेश, अंकित यादव, अनुराग मिश्रा, नोहर सिंह, शांति स्वरूप, आभा आदि मौजूद थे।