फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अस्पताल, दो पैथोलॉजी सील

Thu, 19 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीएम ने गुरुवार को शहर के पैथोलॉजी सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल और दो पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया। इसके चलते पैथॉलोजी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक दुकान बंदकर भाग गए। 
विज्ञापन


डीएम लोकेश एम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से झोलाछाप की दुकान चलने की शिकायत मिल रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ केके शर्मा और गठित टीम के साथ आगरा रोड स्थित झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापा मारा। डीएम टीम के साथ आगरा रोड पर संचालित रामवती अस्पताल पहुंचे। यहां 20-25 मरीज भर्ती मिले। सभी के ड्रिप लगी हुई थी। साथ ही मरीजों के लेटने तक की व्यवस्था नहीं थी। एक बैड पर कई बच्चे भर्ती मिले। अस्पताल संचालक डाक्टर दिनेश भारती की डिग्री देखने पर पता चला उसके पास फर्जी डिग्री है। उसके पास राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद बिहार की डिग्री मिली। इस पर भर्ती मरीजों को एंबुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने, फर्जी ढंग से उपचार करने के आरोप में सीएमओ को उक्त डाक्टर के खिलाफ एफआईआर कराने को कहा। मौके पर अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही नजदीक में संचालित मोहन और एक अन्य पैथॉलोजी को भी अवैध रूप से संचालित मिलने पर सील कराया। 

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर जमकर लताड़ लगाई। एसीएमओ डा. दलवीर सिंह को चेतावनी देते दी कार्य प्रणाली में सुधार करें। साथ ही झोलाछाप की दुकानों में अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ डा. केके शर्मा को उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें