फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मारा कंप्यूटर सेंटर पर छापा

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। धोखाधड़ी की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम और सीओ ने नगर में देवी रोड पर संचालित कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा। सेंटर संचालक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई। चाणक्य एसीएल के निदेशक की तहरीर पर सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर में देवी रोड पर सिंक बिग इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर का संचालन अनिल शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी करहल करते हैं। संस्थान में सीसीसी के नाम पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। चाणक्य एसीएल अवध नगर, मैनपुरी के निदेशक राजपाल सिंह चौहान की शिकायत पर गुरुवार दोपहर एसडीएम एनपी पांडेय, सीओ टीपी सिंह ने थाना करहल पुलिस के साथ छापेमार कार्रवाई की। छापे के दौरान अनिल शर्मा कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस अनिल को थाने ले आई। चाणक्य एसीएल के निदेशक ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने पारस दुबे और अनुज यादव को प्रवेश के लिए करहल भेजा था। यहां अनिल ने सी ग्रेड में पास कराकर डिप्लोमा का आश्वासन देते हुए 5500 रुपये की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अनिल द्वारा सीसीसी में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध वसूली की जा रही है। अनिल के संस्थान को सीसीसी में प्रवेश की मान्यता नहीं है। वह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें