फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय राजवाना में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव के समीपवर्ती ग्राम राजवाना के प्राथमिक विद्यालय में आयुष क्लीनिक द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन


डाक्टर विनोद गोस्वामी ने बताया कि इस समय चिकिनपॉक्स से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए विशेष शिविर लगाया गया और ग्रामीणों को नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं। उसकी रोकथाम के उपाय भी बताए गए ताकि चेचक जैसी बीमारी की रोकथाम हो सके। उन्होंने बताया की नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों का परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि वह आगे भी ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहेंगे। इस मौके पर डाक्टर मनोज दीक्षित, प्रधानाचार्य इशरत अली, ग्राम प्रधान रामनाथ, इमरान जावेद खान, अलोक शाक्य, सभासद शकील मिर्जा, रामवीर उर्फ रजा, जनवेद आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें