फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात एक महिला की दुष्कर्म के बाद ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव निवासी टेंपो चालक को हिरासत में लिया है। महिला से दुष्कर्म होने की बात कहते हुए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने एक डाक्टर से पोस्टमार्टम कराने पर पोस्टमार्टम गृह पर काफी देर तक हंगामा किया। एएसपी दिगंबर कुशवाह के निर्देश पर तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय महिला को गांव के ही सर्वेश ने रविवार देर रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर और चेहरे पर ईंट से वार करने के निशान थे। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। जानकारी पर परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। पति का आरोप लगाया कि गांव निवासी टेंपो चालक सर्वेश ने ही पहले उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया और बाद में ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या की है। इस पर पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सर्वेश ने पुलिस को बताया कि महिला सड़क हादसे में घायल हुई थी। हादसा कहां हुआ और किससे हुआ इसका जवाब वह नहीं दे सका।

 वहीं, सोमवार सुबह महिला के शव का एक डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करने पर परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने शव विच्छेदन गृह पर हंगामा शुरू कर दिया। परिवारीजनों की मांग और एएसपी दिगंबर कुशवाह के निर्देश पर महिला डाक्टर समेत तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गई है। महिला के पति ने सर्वेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विवाद की शिकायत करने आई थी शहर
मैनपुरी। परिवारीजनों ने बताया कि महिला रविवार शाम को मोहल्ले में हुए एक विवाद की शिकायत करने गांव निवासी सत्यवीर की साइकिल से मैनपुरी आई थी। पति के फोन पर मना करने के बाद वह गांव निवासी सर्वेश के टेंपो में बैठकर वापस गांव आ रही थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात सर्वेश ने फोन पर बताया कि महिला का एक्सीडेंट हो गया है। वे जिला अस्पताल पहुंचे तो महिला का शव अस्पताल में पड़ा था।
 
पड़ोसी को फंसाने के लिए तो नहीं हुई हत्या
मैनपुरी। महिला के हत्यारोपी सर्वेश से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि रविवार दोपहर को मृतका के बच्चों का पड़ोसी कैलाश शर्मा के बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद कैलाश ने महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। रविवार शाम को महिला मारपीट की शिकायत करने कोतवाली आ रही थी, मगर रास्ते में पति ने फोन पर उसे शिकायत करने की मना कर दी और महिला सर्वेश के टेंपो में बैठकर घर जाने के लिए निकली थी। जांच में पता चला है कि आरोपी सर्वेश की मृतका के पड़ोसी से रंजिश है। सर्वेश ने महिला की हत्या कर उक्त हत्याकांड में सर्वेश को फंसाने के लिए हत्या की साजिश तो नहीं रची।

एएसपी ने दिए पूछताछ के निर्देश
मैनपुरी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह ने इंस्पेक्टर कोतवाली से कहा कि वह महिला को साइकिल से मैनपुरी लाने वाले संदिग्ध गांव निवासी सत्यवीर से पूछताछ करे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें