फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। धर्मांतरण कराने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधा दर्जन से अधिक ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पनवाड़ी थानाक्षेत्र के ठकुरासपुरा निवासी सचिन दुबे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले आशीष जॉन उसे हरपालपुर चौराहा में मिला था। उसने यीशु को स्वीकार करने के एवज में 12 हजार रुपये प्रतिमाह देने को कहा। साथ ही ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें दी और चर्च चलने के लिए कहा। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी दी। इधर जानकारी पर
शनिवार की देर रात विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में मनोज शिवहरे, आयुष कुमार, सत्येंद्र गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। युवक ने अपना नाम आशीष जॉन निवासी अलीपुरा पनवाड़ी बताया। मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला आशीष जॉन आठ सालों से अलीपुरा में किराए के मकान में रहता है। उसने लोगों को चरखारी के क्रिश्चियन स्कू्ल में पढ़ाने की बात कही है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें