फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग व्यायाम से समाप्त होते हैं नकारात्मक विचार : एसडीएम

विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते सदर एसडीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। योग व्यायाम से नकारात्मक विचार समाप्त होते हैं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। एसडीएम मंगलवार को वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कैरियर एडवांसमेंट में छात्रा दीपिका शर्मा, रश्मि गर्ग, आरती श्रीवास, भीमसेन, यशस्वी व मोनिका ने सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए एसडीएम सदर मोहम्मद आवेश से प्रश्न कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम में नवीन मतदाता बनने के लिए शिविर लगाकर मतदाता पहचान पत्र बनाए गए।
जिला पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया ने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ कैरियर के लिए तैयारी करने के टिप्स दिए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार पांडे, मधुबाला सरोजिनी, डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. डीके खरे, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. एसएस राजपूत, शैलेश तिवारी, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. शक्ति सक्सेना, हेमलता, मोहित मिश्रा के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें