फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की शिकायतों का प्रमुखता से करें निस्तारण- प्रभा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं।
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें सदस्या द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही यह निर्देश भी दिया कि महिला उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाही की जाए। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला उत्पीड़न संबंधी एक मामले में सीओ चरखारी को सख्त निर्देश दिए गए कि सम्बन्धित प्रकरण को 8 दिन में निस्तारित कर रिपोर्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रस्तुत करें। महिला थाना महोबा में पिछले तीन माह में महिला उत्पीड़न संबंधी कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु महिला थाना की एसएचओ को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक आलोक पटेरिया, सूचना सहायक विवेक कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें