फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने से आहत पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पति-पत्नी के बीच आएदिन विवाद होने से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के घर में गमगीन माहौल बना हुआ है। घटना थाने के ग्राम सिजहरी में घटी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबुरा निवासी प्रमोद कुमार राजपूत ने अपनी बेटी नीरज की शादी थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी मुन्नालाल राजपूत के बेटे सुरेंद्र राजपूत के साथ तीन साल पहले की थी। शादी के छह माह बाद ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इससे पत्नी ने पति सुरेंद्र के खिलाफ न्यायालय में मेंटीनेंस का मुकदमा दायर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर प्रमोद राजपूत ने अपनी बेटी को पुन: ससुराल भेज दिया। बेटी के ससुराल जाते ही पति-पत्नी में फिर झगड़ा शुरू हो गया। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर पत्नी आत्महत्या की धमकी देते हुए परिजनों के सामने कमरे के अंदर चली गई और अंदर से कुंडी लगाने के बाद पंखे के हुक में रस्सी का बांधकर फांसी के फंदे में झूल गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे दो साल का बच्चा छोड़ गई है। परिजन बच्चे की परवरिश को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें