फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। कई बार समझाया, लेकिन नहीं मानी। उसे हत्या का अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

सिजहरी गांव निवासी छिद्दू कुशवाहा 15 बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। वह खेत में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। छिद्दू का पुत्र परशुराम भी मध्यप्रदेश के ज्योराहा गांव में खेती करता था। उपज का पूरा पैसा छिद्दूू की पत्नी परमी (58) रखती थी। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। रविवार की रात परमी अपने नाती चंद्रभान के साथ छत पर सो रही थी। पति छिद्दू कुल्हाड़ी लेकर छत पर पहुंच गया और पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कई बार प्रहार से महिला की मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर छत पर सो रहा नाती जाग गया और चीख-पुकार मचाने लगा। वारदात के बाद छिद्दू कुल्हाड़ी लेकर भाग निकला।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परमी के पुत्र परशुराम ने बताया कि पिता कई दिनों से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मां ने इतने पैसे की जरूरत का कारण पूछा और असमर्थता जताई। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने छिद्दू को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में छिद्दू ने पत्नी के संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने के चलते हत्या किए जाने की बात स्वीकारी है।
परशुराम की तहरीर पर छिद्दू कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
इनसेट
दस दिन पहले बर्बाद करने की दी थी धमकी
परशुराम ने बताया कि पिता छिद्दू ने दस दिन पहले विवाद होने पर कहा था कि हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे। पिता हमेशा मां से लड़ते-झगड़ते रहते थे और पैसों की मांग करते रहते थे। पैसे न देने पर विवाद होता था। जिसके चलते रात के समय की हत्या कर दी।
इनसेट
घटना के बाद सहम गया परिवार
खेत में बने मकान में रविवार की रात छिद्दू कुशवाहा परिवार समेत लेटा था। पत्नी परमी व नाती चंद्रभान छत पर सो रहे थे जबकि बहू फूलकुमारी, पुत्र परशुराम बच्चों के साथ नीचे सो रहा था। घटना के बाद पूरा परिवार सहम गया। परिजनों में रोना-पीटना मच गया।

मृतका परमी की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें