फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी- बाबू सिंह कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्तरों पर सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। जिसकी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। यह बात जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कही।
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने चरखारी के मेला मैदान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। कहा कि प्रदेश में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सपा और भाजपा के शासन काल में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। समाज के सभी वर्गों को न्याय मिले, इसलिए परिवर्तन मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था तुरंत लागू होनी चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए। अपने इस अधिकार को पाने के लिए आप बड़ी पार्टियों के बड़े-बड़े वादों के बहकावे में न आएं। जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी डॉ. संतोष सिंह लोधी को जिताएं।
विज्ञापन

फोटो- 16 एमएएचपी 07 परिचय- जनसभा को संबोधित करते बाबू सिंह कुशवाहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें