फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बदला मौसम, बुखार व पेटदर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिससे जिला अस्पताल में बुखार और पेटदर्द के मरीजों की भरमार है। उधर, निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 11 लोगों को गंभीर हालत में वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद तापमान अचानक बढ़ने से डायरिया व बुखार के मरीज बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक घंटों मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कक्षों में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में 709 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिसमें से 40 फीसदी मौसमी बीमारियों से ग्रसित रहे।
उधर, 24 घंटे में बुखार व पेटदर्द से पीड़ित अमरचंद्र, गीता, धीरेंद्र, कार्तिकेय, रामपाल, राम, कृष्णा, मानकुंवर, शिवांशी, राजाबाई और मुन्नी की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि प्रतिदिन बदल रहे मौसम से लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन कतई न करें। उन्होंने गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें