मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बुधवार को एलआईसी कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी के 3.5 फीसदी शेयर और मार्केट में सूचीबद्ध करने के लिए आईपीओ लाने का फैसला लिया गया है। इसके विरोध में कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले एलआईसी कर्मी दो घंटे कार्य से विरत रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने आईपीओ वापस लो, विनिवेश पर रोक लगाओ जैसे नारों से लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव सुरेश सोनी ने कहा कि सरकार अपने इस फैसले को सही बताने के लिए कई दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही है। इस सरकार की मंशा हमेशा से ही जन विरोधी रही है। एलआईसी के सर्वाधिक पॉलिसीधारक निम्न व मध्यम वर्ग से आते है। इस मौके पर अध्यक्ष तंजीम अख्तर, देवीदीन, रंजीत कुमार, राहुल आदित्य, मो. अबरार, संजय कुमार, सुशील सिंह, आकांक्षा वर्मा मौजूद रहीं।