महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिले से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी रानी (24) ने रविवार की रात जहर खा लिया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति चंद्रपाल ने बताया कि रात को एक साथ भोजन करने के बाद वह सोने चला गया। थोड़ी देर बाद पत्नी के उल्टी करने पर उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने जहर खाने की बात कहते हुए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गइ। इसी तरह थाना खरेला के शिवहार गांव निवासी सुमन (28) ने सोमवार की सुबह परिजनों से कहासुनी के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।