फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली गिरने से मासूम समेत दो की मौत, तीन बच्चे झुलसे

Sat, 05 Jul 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बिजली से झुलसे बच्चे। संवाद - फोटो : अस्पताल में भर्ती बिजली से झुलसे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
चरखारी/कुलपहाड़। जिले मेंं शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश के बीच बिजली गिरने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। एसडीएम ने अस्पताल पहुंच घायल बच्चोंं का हालचाल लेते हुए जानकारी हासिल की। मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां निवासी मकबूल (48) खेत पर बकरियां चराने गया था। शाम करीब चार बजे तेज बारिश होने लगी। इससे वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी बारिश के बीच बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया। आसपास खेतोंं में मौजूद किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार रामानंद मिश्रा ने मृतक के परिजनोंं को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले परिवारों के बच्चे पास में स्थित पानी की टंकी के पास खेल रहे थे। बारिश शुरू होने पर बच्चे वहीं नहाने लगे। इस दौरान बिजली गिरने से सोनम (10), बबलू उर्फ भूसे (06), सायना (09) और चांदनी उर्फ शबनम (04) झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। जहां से डॉक्टर ने बबलू व चांदनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बबलू की मौत हो गई। एसडीएम अनुराग प्रसाद ने अस्पताल पहुंच घायलोंं का हालचाल लेते हुए बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें