फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 05 Jul 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल अपराधी आशाराम उर्फ अस्सू को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस - फोटो : मुठभेड़ में घायल अपराधी आशाराम उर्फ अस्सू को अस्पताल ले जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई पुलिस और स्वाॅट टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा, एनडीपीएस समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया और स्वाॅट टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी सूचना मिली कि धरौन गांव में सिचौरा पुलिया के पास शातिर अपराधी खड़ा है। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर किया। बचाव मेंं पुलिस ने भी गोली चलाई। इससे आरोपी आशाराम निवासी हमीरपुर चुंगी महोबा के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी कबरई लाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद की गई है। उस पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आशाराम को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें