फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब के नशे में युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Jul 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनोंं में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के खैरारीपुरा निवासी सोम (21) शुक्रवार की रात घर पर था। तभी उसने टीनशेड के एंगल में अंगोछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रात 12 बजे जब पिता की नींद खुली तो बेटे को फंदे पर लटकता देख उनके हाेश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि बेटे ने शराब के नशे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना से मां कौशल्या व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।। दूसरी घटना थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव के न्यूरिया मजरा की है। जहां का निवासी सुरेश कुशवाहा (24) पहाड़ पर मजदूरी करता था। शराब का लती होने के चलते वह नशे की हालत में घर पहुंचा और रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें