जानश्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के इमिलिया गांव में आठ माह पहले दो पक्षों के बीच हुए बलवा व जानलेवा हमले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इमिलिया गांव में एक दिसंबर 2020 को छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में कुल्हाड़ी व तलवारें चल गई थीं।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, बलवा व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसएसआई लाखन सिंह ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के कैमाहा बॉर्डर से आरोपी बलराम कुशवाहा व पवन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। (संवाद)