फोटो 21 एमएएचपी 11 परिचय-शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते एसपी शशांक सिंह। स
महोबा। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी शशांक सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में एसपी ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक के संदेशों से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों के साहस और वीरता का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। एसपी ने कहा कि शहीद जवानों का त्याग व बलिदान पुलिस बल को सदैव कर्तव्य निष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख में चीन के सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ रविकांत गोंड आदि मौजूद रहे।