फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्ष धरा के आभूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं....

विज्ञापन
स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं छात्र-छात्राएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में संचालित हो रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरुकता रैली निकाली। ग्रामीणों को पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

हाथों में तख्तियां पर छात्राएं वृक्ष धरा के आभूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, पर्यावरण की करना रक्षा, बच्चों को दो पहले यह शिक्षा जैसे स्लोगन लिखे थे। यही नारे लगाते हुए वह लोगों को प्रेरित करती रहीं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में छात्राओं ने गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया। फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने गंदगी से होने वाली बीमारियां बताते हुए साफ-सफाई पर जोर दिया। इस मौके पर अंकिता देवी, अंशिका गुप्ता, आलोक तिवारी, जानकी आदि स्वयंसेवी छात्राएं मौजूद रहीं।
चरखारी संवाद के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में चल रहे शिविर के छठवें दिन योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक गणेश प्रसाद ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन आदि कराए।
बौद्धिक सत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर गोष्ठी हुई। कन्या भ्रूण हत्या को जघन्य अपराध बताया गया। इस मौके पर डॉ. आनंद गोस्वामी, दीपक सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
शिविर के छठवें दिन निकाली जागरुकता रैली
कुरारा। श्रीरामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई का विशेष शिविर संचालित हो रहा है। छठवें दिन जन जागरुकता रैली निकाली गई। समाज को जागृत करने संबंधी नारे लगाए गए। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर विभिन्न तरह के पौधरोपण व सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. प्रशांत, डॉ. शालिनी ने छात्रों को विभिन्न जानकारियां दीं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अशोक तिवारी, बीरेंद्र सिंह, डॉ. अंजूलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें