फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 1031 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के 16 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। मेलों में 1031 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। मरीजों की नि:शुल्क जांच और दवाइयां दी गईं। 17 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उद्घाटन कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने उद्घाटन के बाद कई केंद्रों का भ्रमण कर मेलों की व्यवस्थाएं देखी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 16 स्थानों पर आरोग्य मेला आयोजित हुए, जिसमें 1031 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 384 पुरुष, 495 महिला और152 बच्चों को मेले में उपचारित किया गया। तीन मरीजों को रेफर किया गया। अजनर संवाद के अनुसार आरोग्य मेलों में 182 मरीजों का उपचार किया गया। अजनर आरोग्य चिकित्सालय मे 69 मरीज देखे गए, 10 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र पाल, एलए बब्बन गुप्ता, एएनएम रामकुमारी, यामिनी, नीतू, बिनीता मौजूद रहीं।
अकौना स्वास्थ केंद्र मे 52 मरीज उपचार कराने पहुंचे। डां आशुतोष सोनी, डा. सुनीता सिह डा. रवि कुमार, एल टी प्रवीण कुमार, एएनएम अकीला, पुष्पा मौजूद रहीं। खमा स्वास्थ केंद्र में 61 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें