फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत पैकेट ढुलाई की नही मिली मजदूरी

Wed, 27 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आक्रोश जताते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी राहत पैकेट की ढुलाई में लगे मजदूराें को मजदूरी का भुगतान नही किया गया। बुधवार को मजदूरों ने जैतपुर ब्लाक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को राहत पहुंचाए जाने के  लिए समाजवादी राहत पैकेट वितरण योजना शुरू की गई है। एक सप्ताह पहले जैतपुर ब्लाक में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को राहत सामग्री वितरण के लिए दो ट्रक आलू भेजे गए थे। आलू की बोरी की ढुलाई के काम में एक दर्जन मजदूरों को लगाया गया था। उन्हें पांच रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाना था।

मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूर यूनियन के नेता बाबूलाल अहिरवार, मुंशी अहिरवार, बालकिशन अहिरवार, सुक्कू अहिरवार, बालमुकुंद सहित एक दर्जन मजदूरों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय पहुंच नारेबाजी की। एसडीएम मो. रिजवान को मामले से अवगत कराते हुए मजदूरी दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच करा मजदूरी दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें