फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किसानों ने लिया बकरी पालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक के 25 किसानों ने केंद्रीय बकरी अनुसंधान मथुरा में बकरी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में किसानों को बकरी की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया गया। साथ ही बकरी पालन का तरीका प्रबंधन, रखरखाव, उत्पादन, बाजार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेकर लौटे किसान सुशील ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षणों से किसानों की जानकारी बढ़ती है। बकरी पालन से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। जीवनयापन का स्तर बढे़गा। आय बढ़ेगी तो बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा सकेंगे। किसान हरदेश, सुनील, रामस्नेही, जयहिंद, हिमांशु, भरत, संदीप, ब्रजेश, सहित संस्था के रविंद्र व शिवराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें