फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शेखूनगर व भटीपुरा में नारी सम्मान, समानता और स्वावलंबन के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही नारी गरिमा और सम्मान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने हर बेटी पढ़े, हर बेटी आगे बढ़े का मूल मंत्र बताते हुए नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मिशन शक्ति नारी सम्मान का कार्यक्रम है। नारी शिक्षा प्रगति का पैमाना है। नारी समाज की वाहक है, उनका सम्मान राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। नारी सम्मान समाज की दिशा तय करेगी।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडे ने कहा कि आधी
आबादी की शिक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान को दरकिनार कर कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मधुबाला सरोजिनी ने नारी समानता पर जोर देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसएस राजपूत ने बेटी को भारत का भविष्य बताते हुए उनके आगे बढ़ने में आए प्रतिरोध को तोड़ने की बात कही। इस मौके पर शिक्षक डॉ. डीके खरे, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ. शक्ति सक्सेना, बृजेश सिंह, डॉ. अनवर आलम, शैलेश तिवारी, डॉ. केसी वर्मा, हेमलता समेत स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें